6 प्रमुख पर्यटक आकर्षण जो विलुप्त हो रहे हैं

विश्व भर में प्रसिद्ध कुछ ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो विलुप्त होने के कगार पर आ रहे हैं। ये स्थान न सिर्फ़ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है बल्कि हमारे विश्व का गौरव भी हैं। हम यहां बात कर रहे हैं ऐसे पर्यटन स्थलों की जो जलवायु में परिवर्तन, प्राकृतिक अपरदन, प्रदूषण और पर्यटकों के द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने के कारण अपनी शोभा खोते जा रहे हैं और धीरे धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं।

1# माचू पिच्चू, पेरू (Machu Picchu, Peru) –

Machu Picchu tourist place to visit

#Image Source : #Google

माचू पिच्चू विश्व भर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।यहां लगातार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। यहां की संस्कृति मंत्रालय ने 1 दिन में सिर्फ 2500 पर्यटकों को ही यहां घूमने हेतु अनुमति दी है और इनके टिकट भी पहले से ही निर्धारित कर दिए जाते हैं।

2# ताजमहल, भारत (Taj Mahal, Agra, India) –

taj mahal agra tourist place

#Image Source : #Google

लगभग 400 वर्ष पुराना यह महल अपनी उम्र से संघर्ष करता आ रहा है। यह इमारत प्रदूषण का शिकार होती जा रही है। अम्लीय वर्षा के कारण यह अपना वास्तविक रंग खोती जा रही है। ताजमहल (Taj Mahal, Agra) अपनी खूबसूरती के कारण ही प्रसिद्ध है और उसकी यही खूबसूरती अब खतरे में आ गई है।यहां की लोकल अथॉरिटी ने प्रदूषण को कम करने के लिए ताजमहल के आसपास के इलाके में कार और बड़े वाहन पर प्रतिबंध लगा दिया है।पर्यटकों की बढ़ती संख्या भी इसकी फर्श और दीवारों की खूबसूरती को कम करने के लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार है।

Wikipedia | Read more about Taj Mahal, India

3# चीन की महान दीवार चीन (Great Wall of China) –

great-wall-of-china-tourist place

#Image Source : #Google

चीन की दीवार का एक तिहाई हिस्सा अपरदन, प्रदूषण और पर्यटकों के कारण पूरी तरह से गायब हो चुका है। इसके अतिरिक्त इसकी दीवारों से ईंटे भी चोरी हो रहीं हैं ताकि आसपास के लोग अपना घर बना सकें। इसकी दीवारों पर 3BC के पूर्व की तारीख अंकित है लेकिन इसे पूरा होने में हजारों साल लग गए थे।

Wikipedia | Great Wall of China

4# मृत सागर, इज़रायल (Dead Sea, Israel) –

Dead Sea tourist place

#Image Source : #Google

इज़राइल की यह झील अपने कई गुणों के कारण विश्व विख्यात है। यह झील 50 सालों में पूरी तरह से वाष्पीकृत हो सकती है।इस डेड सी का पानी अपने उपचारात्मक गुण के कारण लगातार कॉस्मेटिक उपचार के लिए प्रयोग किया जाता आ रहा है और इस का कुछ हिस्सा आस-पास के समुदायों तक उनके घरेलू उपयोग के लिए पहुंचाया जा रहा है जिसके कारण इस झील का स्तर काफी गिरता जा रहा है। यदि इसी प्रकार प्रतिवर्ष 1 मीटर तक स्तर में कमी आती जाएगी तो यह 90 वर्षों में पूरी तरह से विलुप्त हो जाएगी।

Read More : सुबह सुबह गुनगुने नींबू पानी पीने के 8 फायदे

Read More : 10 जरुरी बाते जो दर्शाती है की आपके शरीर में पानी की कमी है

5# माउंट किलिमंजारो, तंजानिया (Mount Kilimanjaro) –

mount kilimanjaro tourist place

#Image Source : #Google

पिछले सौ वर्षों में इस पर्वत के ग्लेशियर का 55% गायब हो चुका है और यदि पिछले 13 वर्षों की बात की जाए, तो इन 13 वर्षों में 4 मिलियन क्यूबिक मीटर तक के glaciar खत्म हो चुके हैं।वैज्ञानिक बताते हैं कि 2033 तक इसकी बर्फीली चोटियां पूरी तरह से गायब हो जाएंगी।

6#  एवार्ग्लाड़े नेशनल पार्क (Everglade National park, US) यूनाइटेड स्टेट-

Everglade National park, US tourist place

#Image Source : #Google

यह आद्रभूमि जो फ्लोरिडा में स्थित है। इसे नेशनल पार्क की उपाधि 1947 में दी गई थी। पिछले 16 वर्षों में लगातार इस राष्ट्रीय उद्यान के आकार में कमी आती जा रही है। लोगों द्वारा भूमि का उपयोग खेती और रहने में किया जा रहा है। इस तरह से इस पार्क का 50% हिस्सा लोगों द्वारा अपना लिया गया है। जलवायु परिवर्तन के कारण वन्य जीवन के लिए भी खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे जीव जंतु जो समुद्री पानी में रहते थे, वे अपने आप को ताजे पानी के अनुकूल नहीं बना पा रहे हैं और जिस से वह मौत का शिकार हो रहे हैं।

 

If you like the article, please do share
News Desk