जानिए मेहंदी लगाने का सही तरीका; How to apply mehndi

latest_mehndi_hands

यूं तो मेहंदी (Henna) लगाना सभी जानते हैं लेकिन कई बार सही तरीका (How to apply mehndi Perfectly) न पता होने के कारण हमारी मेहंदी खराब हो जाती है और हमें पछताना पड़ता है। भारतीय संस्कृत में मेहंदी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। शादी-विवाह, त्यौहार और विशेष अवसरों पर भारतीय महिलाएं हाथों व पैरों पर मेहंदी रचाना पसंद करती हैं। मेहंदी लगाना भारतीय संस्कृत में शुभ माना जाता है। मेहंदी लगाना एक पारंपरिक कला है जो महिलाओं में आकर्षण और सौंदर्य बढ़ाता है। हाथो व पैरों के अतिरिक्त मेहंदी का उपयोग बालों में भी किया जाता है। इससे शरीर को ठंडक व ताजगी मिलती है।

मेहंदी लगाने का सही तरीका

जब भी आपको किसी  शादी या पार्टी में जाना हो और आपको अच्छी मेहंदी लगाना है तो इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए जिससे आप की मेहंदी सही लगे भी और सही प्रकार से रचे भी। साथ ही आपके सौन्दर्य में इजाफा हो सके।

वैसे तो मेहंदी लगाना अधिकतर लोगों को आता है लेकिन सही तरीके से मेहंदी लगाना बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप मेहंदी कैसे लगाई जाती है| वैसे तो हमें बाजार में कई प्रकार की मेहंदी के कोन (Mehndi Cones) मिल जाते हैं किंतु यदि आप यह कोन खुद बनाना चाहते हैं तो इसे बनाने के लिए

henna

  • सबसे पहले मेहंदी पाउडर को मलमल के महीन कपड़े से सही प्रकार से छान ले ताकि बड़े टुकड़े न रह जाए और मेहंदी लगाते समय परेशानी न हो।
  • मेहंदी लगाने से 2 घंटे पहले मेहंदी को घोल लें। ध्यान रहे की मेहंदी घोलते समय इसमें कोई गांठ न रह जाए।
  • अब मेहंदी को प्लास्टिक या कांच के बर्तन में घोलें।
  • मेहंदी को घोलने के लिए थोड़ा सा पानी आधा चम्मच कत्था, आधा चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच चाय पत्ती डालकर उबाल लें।
  • मेहंदी को लसदार बनाने के लिए  पानी में दो भिंडी के टुकड़े भी डाल दें।
  • अब इस पानी को ठंडा करके इसमें छनी हुई मेहंदी मिला दे।
  • मेहंदी को अच्छी तरह से फेंट कर पॉलिथीन के कोन में भर लें और कोन में आवश्यकतानुसार छेद कर लें।
  • कोन को धीरे से दबाकर देख ले कि इसमें सही प्रकार से मेहंदी निकल रही है अथवा नहीं।

Read More-

नाखूनों को जल्दी बढ़ाना है आसान; Home Remedies for Long Nails

आसानी से पाएं घनी आईब्रोज Remedies for Thick Eyebrows

मेहंदी लगाने के लिए आवश्यक सावधानियां

Henna-Application

Image Courtesy-google

  • मेहंदी लगाने से पहले हाथों और पैरों को अच्छी तरह से साबुन से धो लें और तौलिए से सुखा लें।
  • अब मनचाही डिजाइन हाथों व पैरों पर बनाएं।
  • डिजाइन बनाने के लिए मेहंदी की डिजाइन की किताबों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
  • जब मेहंदी सूखने लगे तो इस पर नींबू का रस और चीनी का लेप लगाएं। इससे मेहंदी का रंग अच्छा चढ़ता है।
  • मेहंदी लगाने के दो-तीन घंटे बाद मेहंदी को चाकू से खुरचकर छुड़ा दें और हाथों पर सरसों का तेल लगा ले। ध्यान रहे कि हाथों पर 2 से 3 घंटे तक पानी न पड़ने दे।
  • मेहंदी छुड़ाने के बाद 4-5 लौंग लें और उन्हें आग में डालकर उसके धुंए से हथेलियों को सेंकें। इससे मेहंदी का रंग और अधिक गहरा हो जाता है।
If you like the article, please do share
News Desk