RBI जल्द ही जारी करेगा 350 रुपए का विशेष सिक्का

RBI

New Delhi;  सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह ( Shri Guru Gobind Singh Ji. ) की 350 वी जयंती पर सरकार 350 रुपए का स्मृति सिक्का जारी करने वाली है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की 350 वी जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार की सहमति से 350 रुपए का यह विशेष सिक्का जारी किया जाएगा।

coin

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सिक्के को बहुत ही छोटी अवधि के लिए जारी किया जाएगा। आरबीआई की ओर से इस तरह के सिक्के खास अवसरों पर भी जारी किये जाते हैं। इसमें 50% चांदी और 40% तांबे के साथ-साथ 5% निकिल व 5% जस्ता भी होगा। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम तक होगा।

RS-350-coin-

Image Courtesy-google

सिक्के के एक पहलू पर रुपए का चिन्ह और अशोक स्तंभ के नीचे अंतर्राष्ट्रीय नंबर में 350 लिखा होगा। साथ ही इसके सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा। बीच में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की तस्वीर होगी। सिक्के की दाएं-बाएं ब्राम्हपट्टी पर एक तरफ वर्ष 1666 और दूसरी तरफ 2016 लिखा होगा।

फिलहाल RBI की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बाजार में कितने सिक्के जारी किये जाएंगे।

If you like the article, please do share
News Desk