नहीं दिखा भारत का जलवा, दक्षिण अफ्रीका को मिला Miss Universe 2017 का ताज

.miss-universe-2017

लॉस वेगस; भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब पाने के बाद भारत को(Miss Universe) मिस यूनिवर्स 2017 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही श्रद्धा शशिधर से काफी उम्मीदें थी। मानुषी छिल्लर ने 13 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाया जिसकी खुशी पूरे देश में मनाई गई|

-MISS-UNIVERSE

Image Courtesy-google

 

यही उम्मीद भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रद्धा शशिधर से भी लगाई जा रही थी कि 17 साल के बाद वह भी मिस यूनिवर्स की खिताब से भारत का सम्मान बढ़ाएंगी लेकिन अमेरिका के लास वेगास में आयोजित 66वीं मिस यूनिवर्स 2017 के अंतिम परिणाम घोषित होते ही भारत को निराश होना पड़ा यह ख़िताब साउथ अफ्रीका की डेमी-ले नेल-पीटर्स ने अपने नाम कर लिया। नेल पीटर्स ने कुल 92 महिलाओं को पछाड़कर यह जीत हासिल की। उन्होंने अपने देश को यह खिताब 39 साल के बाद दिलाया। इससे पहले मार्गरेट गार्डीनर ने 1978 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। भारत की श्रद्धा शशिधर को टॉप 16 में भी जगह नहीं मिली |

Video courtesy-youtube

22 वर्षीय नेल पीटर्स को मिस यूनिवर्स 2017 का ताज पहनाया गया। यह ताज पिछले साल की विजेता फ्रांस की आइरिस मितेनेयर ने पहनाया। दूसरे स्थान पर कोलंबिया की लौरा गोंजालेज और तीसरे स्थान पर जमैका की डेविना बेनेट रही। साउथ अफ्रीका की रहने वाली डेमी-ले नेल-पीटर्स अपने देश में सेल्फ डिफेंस को प्रमोट करती हैं और इसके बारे में लोगो में जागरुकता  फैलाती हैं। इन्होंने नॉर्थ वेस्ट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है।

Follow Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) · Twitter

डेमी 2017 की Miss World और Miss Universe दोनो ही प्रतियोगिताओं में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाली थी किंतु दोनों प्रतियोगिताओं की तारीख लगभग एक ही होने की वजह से उन्हें सिर्फ मिस यूनिवर्स 2017 में ही जगह दी गयी। मिस वेनेजुएला और मिस थाईलैंड अंतिम 5 में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

If you like the article, please do share
News Desk