बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मना रहीं हैं अपना 25 वां जन्मदिन

alia-bhatt-

New Delhi: मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज 25 साल के हो चुके हैं| इनका जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी ख़ास पहचान बना ली है| अब तक बॉलीवुड में आए हुए हैं 6 साल पूरे हो गए हैं और इस छोटे से करियर में इन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं|आलिया ने खुद को एक काबिल एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया और बॉलीवुड के कई सितारों की फेवरेट भी बन चुकी है इनकी मां का नाम सोनी राजदान  है|इनकी पढ़ाई लिखाई मुंबई में जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई| धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से 2012 में इन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा इस हिट फिल्म में आलिया के करियर को बेहतर बनाने में मदद की|

alia-bhatt-

आमतौर पर एक्ट्रेस अपने शुरुआती करियर में छोटे और ग्लैमरस रोल करना पसंद करती हैं| लेकिन आलिया अपनी दूसरी ही फिल्म ‘हाइवे (2014)’ में डी-ग्लैम अवतार में नजर आईं| ‘2 स्टेंट्स (2014)’, ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां (2014)’ जैसी दो हिट देने के बाद शानदार (2015) ने उनकी कामयाबी पर रोक लगाई और फिल्म फ्लॉप साबित हुई|
 
alia-bhatt-
Image Courtesy-google
 
इस बाद साल 2016 में आलिया ने तीन हिट फिल्में दी| ‘कपूर एंड सन्स’ में उनके किरदार को पसंद किया गया. ‘उड़ता पंजाब’ में डी-ग्लैम अवतार में दिखीं आलिया की परफॉर्मेंस को सराहा गया| वही, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में उनकी जोड़ी खूब जमी|
 
Read More-
 
2017 में फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की| फिलहाल, आलिया तीन फिल्मों में बिजी हैं| विक्की कौशल के साथ वह ‘राजी’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं| इन दिनों वे रणवीर सिंह के साथ फिल्ममेकर जोया अख्तर की फिल्म ‘गुली बॉय’ की शूटिंग कर रही हैं| साथ ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘बह्मास्त्र”Brahmastra’. में भी व्यस्त हैं|
If you like the article, please do share
News Desk