गर्मियों में भी सर्दी का एहसास दिलाता है- रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass)

rohtang-pass

गर्मी की तपन से बचने के लिए लोग ऐसी जगहों की तरफ आकर्षित होते हैं जहां उन्हें इस मौसम में भी सर्दी का एहसास हो। इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित रोहतांग (Rohtang Pass) से बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता। यह रोहतांग दर्रा सर्दियों में बंद रहता है और गर्मियों में पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है। इस मौसम में भी यहां बर्फ के नजारे देखने को मिलते हैं। यह 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अच्छी बात तो यह है कि यहां गर्मियों में भी जाड़े का एहसास होता है। हर पल यहां का नजारा बदलता रहता है। यहां आने वाले सैलानी जून के महीने में भी बर्फ को छूकर उसका आनंद उठा सकते हैं। रोहतांग पर ऑक्सीजन की कमी रहती है। इस कारण सांस की दिक्कत वाले पर्यटकों को परेशानी हो सकती है।

Rohtang means ‘ground of corpses’

Rohtang pass

कुल्लू के भुंतर तक  हवाई सेवा है। उसके आगे टैक्सी से मनाली पहुंचा जा सकता है। हिमाचल सरकार ने इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू कर दी है। सैलानी एचआरटीसी से बुकिंग करा कर रोहतांग जा सकते हैं। मनाली से रोहतांग के रास्ते में नेहरूकुंड, गुलाबा पलचान, कोठी, राहलाफॉल, राहनीनाला, ब्यासनाला, मढ़ी, चुंबक मोड़, भृगु झील जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थान है। इसके अतिरिक्त सोलंगनाला का रोपवे भी आकर्षण का केंद्र है। रोहतांग से पहाड़ों और ग्लेशियर के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं जिसे आप अपने मन के कैमरे में उतार सकते हैं। यहां से मकरवेद- शिकरवेद, रानी सुई, इंद्र किला हामटा, धुंधी जोत के ग्लेशियरों व बर्फ से लदे पहाड़ों का दृश्य देखते ही बनता है।

Read More-

गर्मियों के लिए कुछ परफेक्ट डेस्टिनेशंस (perfect destinations)

गर्मियों की छुट्टियों के लिए कुछ खास जगह, Summer Destinations

-rohtang

यहां पर आने वाले सैलानी ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग ( skiing, ice-skating, paragliding,) का लुफ्त उठा सकते हैं। ट्रैकिंग के लिए मनाली के पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से ट्रैकिंग कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग सहित माउंटेन बाइकिंग और स्कीइंग के लिए स्थानीय यूनियनों के माध्यम से साहसिक खेलों का आनंद उठाया जा सकता है। रोहतांग में घुड़सवारी भी कर सकते हैं।

Rohtang pass

रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन परमिट प्राप्त करने के बाद ही सैलानी वाहन से रोहतक जा सकते हैं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर यहां रोज 400 डीजल वाहन और 800 पेट्रोल इंजन वाहन ही रोहतांग जा सकते हैं। सभी सैलानियों के वाहनों को रू 550 शुल्क निर्धारित किया गया है।

paragliding-at-solang-and-rohtang-

Image Courtesy-google

यहां पर आने वाले सैलानी मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार के भोजन का आनंद उठा सकते हैं। यहां आने वाले लोग माल रोड पर चाइनीस फूड भी पसंद करते हैं। इसके साथ ही नूडल्स, पिज़्ज़ा, पास्ता, इटालियन डिश, चिली चिकन, चिली पनीर सहित कई पकवान सैलानी  लोग पसंद करते हैं।

If you like the article, please do share
News Desk