जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी की शानदार जीत की पूरी संभावना

जापान में रविवार को तूफान लैन की परवाह किए बगैर लाखों लोग मतदान के लिए आए। जापान में होने वाला यह चुनाव  48 वां आम चुनाव है। इसके पहले 2014 में हुए आम चुनाव में शिंजो एबी के गठबंधन को 326 सीटें मिली थी।

इस बार भी प्रधानमंत्री शिंजो एबी को उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिलने की पूरी संभावना है। यह जीत उन्हें जापान के सबसे लंबे समय तक सेवारत रहने वाले प्रधानमंत्री बनने का मौका भी प्रदान कर सकती है।टोक्यो की गवर्नर यूरीको कोईके की कंजर्वेटिव पार्टी को उम्मीद से कम सीटें मिलने की संभावना है।

Also Read : भारत में सुरक्षा परिषद में पहुंचने की कुंजी ‘वीटो को ना छुए’’: निकी हैली

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से संविधान में युद्ध की बंदिशें और सेना के आत्मरक्षा की भूमिका को खत्म किया जा सकेगा। देखना यह है कि शिंजो एबी की पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलते हैं या नही। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था  को फिर से नवजीवन देने के लिए आदेश मिलने की पूरी उम्मीद है।

If you like the article, please do share
News Desk