जानिए प्राचीन गुफाओं (Ancient Caves) के बारे में कुछ खास

mysterious caves

यदि आपकी दिलचस्पी भारत की प्राचीन गुफाओं (Ancient Caves) को जानने में है तो इन गुफाओं की सैर करने का मन बना सकते हैं। भारत की गुफाएं भी बड़ी रहस्यमयी हैं।इन गुफाओं में कई पुराने राज़ छिपे प्रतीत होते हैं। प्राचीन काल में बनी मानव निर्मित ये गुफाएं भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही हैं। प्राचीन गुफाओं के बारे में जानकर ज्ञान के साथ-साथ आप उनके सैर के बारे में भी सोच सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्राचीन गुफाओं के बारे में

1# बादामी गुफा-

badami cave temple

यह गुफा कर्नाटक के बागलकोट जिले में है। यहां बादामी गुफा मंदिर है जिसकी मूर्तियां बादामी रंग के पत्थर से बनी हुई है। यह बदामी रंग की मूर्तियां देखने में काफी सुंदर लगती हैं। यह गुफा छठी सातवीं शताब्दी की है। गुफाओं का आर्किटेक्चर नागरा व द्राविड़ शैली की है। मूर्तियों और खंबों पर की गई नक्काशी देखते ही बनती है। इस बदामी गुफा का निर्माण पहाड़ों को काटकर किया गया है।

2# अमरनाथ गुफा

amarnath-cave

अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए लाखों लोग प्रयत्न करते हैं किंतु हजारों की संख्या में ही भक्त यहां आकर दर्शन कर पाते हैं। यह भारत के सबसे पूजनीय तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां बर्फ से शिवलिंग का निर्माण होता है। जिसे देखने के लिए प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जम्मू कश्मीर में स्थित ये गुफा हिमालय की पहाड़ियों से घिरी हुई है। हिमालय की पहाड़ियां अधिकतर बर्फ से ढकी रहती हैं। यहां का नजारा भी मनमोहक होता है। अमरनाथ गुफा भारतीय आस्था का केंद्र है।

3# उण्डावल्ली गुफा

Undavalli-Caves-Vijayawada-

आंध्र प्रदेश में स्थित उंडावल्ली गुफा विजयवाड़ा से सिर्फ 6 किलोमीटर की दूरी पर है। यह गुफाएं पत्थरों से निर्मित है। यह एक जैन गुफा है जो चौथी पांचवी शताब्दी में निर्मित हुई थी। यह उदयगिरि और खंडगिरि के स्थापत्य का नमूना है। इनमें से प्रमुख गुफा गुप्तकालीन वास्तु का भी नमूना है।

4# भीमबेटका रॉक शेल्टर्स

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में रतापानी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के अंदर भीमबेटका गुफ़ाएं हैं। इन गुफाओं की दीवारों पर इंसान और जानवरों की पेंटिंग बनाई गई है। यह गुफाएं पाषाण काल की बनी हुई है। यह मानव सभ्यता के सबसे पुराने चिन्हों को दर्शाती हैं। यह एक आरकियोलॉजिकल साइट है। 2003 में इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित कर दिया गया था। माना जाता है कि यह गुफा लगभग 30 हज़ार साल पुरानी है। यहां 500 से भी अधिक प्राकृतिक गुफाएं बनी हुई है जिनकी मनोहर दृश्य मन को प्रसन्न करने वाले होते हैं।

Read More-

भारत में पर्यटन के 10 सबसे सस्ते स्थान; Cheapest tourist places

6 प्रमुख पर्यटक आकर्षण जो विलुप्त हो रहे हैं

 

5# एलोरा की गुफा

The-Ellora-Caves-

यह एक आरकियोलॉजिकल साइट है। महाराष्ट्र में औरंगाबाद से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एलोरा (Ellora) में 34 अन्य गुफाएं भी हैं। यहां बुद्धिस्ट, हिंदू और जैन मंदिर भी हैं। जिंहें पहाड़ियों को काटकर बनाया गया है। एलोरा की गुफाओं का निर्माण 5 वीं से 10 वीं शताब्दी के बीच हुआ माना जाता है। यह भी एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।

6# उदयगिरि और खंडगिरि गुफा

ओडिशा में बनी उदयगिरि और खंडगिरि गुफा प्राकृतिक और मानव निर्मित गुफा का अद्भुत नमूना है। इस आरकियोलॉजिकल और हिस्टोरिकल गुफा का अपना ही धार्मिक महत्व है। यह गुफा भुवनेश्वर के पास स्थित है। यहां की गुफाएं जैन मत से संबंधित हैं। उदयगिरि का अर्थ होता है सूर्योदय गुफा। यहां 18 खंडगिरि गुफाएं भी हैं। जिनका अर्थ होता है टूटी हुई पहाड़ियां। जैन गुफाएं भारत में प्राचीन काल से हैं।

7# एलिफेंटा की गुफाएं

Elephanta-Caves

Image Courtesy-google

महाराष्ट्र के एलिफेंटा आइलैंड (Elephanta Island) पर बनी यह गुफाएं मानव निर्मित गुफाओं का समूह है। इसे सिटी ऑफ केव्स भी कहा जाता है। यह मुंबई में हार्बर पर स्थित हैं यहां दो समूहों में पहली 5 हिंदू गुफाएं हैं और छोटे ग्रुप में दो बुद्धिस्ट गुफाएं हैं। पहाड़ों को काटकर इन गुफाओं का निर्माण किया गया है।

If you like the article, please do share
News Desk