कितना जानते हैं आप वैलेंटाइंस डे Valentine’s Day के बारे में

valentine's day

 वैलेंटाइंस डे (Valentine’s Day) प्रतिवर्ष 14 फरवरी को अमेरिका सहित करीबन पूरी दुनिया में मनाया जाता है। वैलेनटाइन डे प्यार और दोस्ती जाहिर करने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। लोग अपने प्यार और दोस्ती के संदेश अपने पार्टनर,अपने चाहने वालों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेजते हैं। बहुत लोग संदेश भेजने के लिए फूलों और कार्ड का भी प्रयोग करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कोई भी लड़की या लड़का प्यार और दोस्ती के प्रस्ताव को ठुकरा नहीं सकता।

happy-valentine-day

वैलेंटाइंस डे का इतिहास

इस दिन को वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाने के पीछे रोम में रहने वाले एक कैथोलिक संत  वैलेंटाइन (Catholic priest Valentine) की कहानी प्रचिलित है। यह दिन इन्हीं संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। इन्हीं के नाम पर 14 फ़रवरी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।

st-valentine

इसी दिन संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। यह मान्यता है कि रोम में तीसरी सदी में क्लाडियस द्वितीय (Emperor Claudius II) नामक शासक ने अपने शासनकाल में पूरे राज्य में यह घोषणा करवा दी कि उसका कोई भी अधिकारी या सैनिक विवाह नहीं कर सकता। उसने विवाह पर प्रतिबंध लगाते हुए इसे गैरकानूनी घोषित कर दिया। उसके अनुसार विवाह करने से पुरुष की बौद्धिक और शारीरिक क्षमता कमजोर हो जाती है। वह अपना सैन्य प्रदर्शन बेहतर बनाना चाहते थे और उन्हें लगता था अविवाहित पुरुष अधिक शक्ति का प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस बात का विरोध करने वाले संत वैलेंटाइन ने इसके विपरीत प्रेमी युगलों की शादी करवाई और उनका समर्थन किया। साथ ही संत वैलेंटाइन ने युवकों को शादी करने के लिए प्रोत्साहित भी किया किंतु जब यह बात क्लौडियस द्वितीय को पता चली तो वह काफी क्रोधित हुआ और वैलेंटाइन को वर्ष 269 की 14 फरवरी को फांसी पर लटका दिया। उन्हें Via Flaminia में दफनाया गया। उनके कार्य को सम्मान देते हुए आज भी लोग 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं।

valentines-day_

Read More-

क्यों मनाया जाता है महा शिवरात्रि (Maha Shivaratri) का त्यौहार ?

फूल भी डालते हैं सेहत पर असर, Flowers Affect Health

प्यार और दोस्ती के पैगाम

valentine-day-list-

Image Courtesy-google

14 फरवरी संत वैलेंटाइन के शहीदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाता है| 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रत्येक दिन अलग रूप में मनाया जाता है| इस दिन प्यार करने वाले प्रेमी युगल खासतौर पर एक दूसरे को गुलाब जो लाल रंग का हो भेंट करते हैं। आजकल गुलाब के साथ-साथ चॉकलेट और अन्य उपहार भी अपने प्यार को जाहिर करने के लिए युवकों द्वारा चुने जा रहे हैं। प्यार और दोस्ती से संबंधित शायरियां और पैगाम एक दूसरे को देने की प्रथा काफी दिनों से चली आ रही है। इंटरनेट के इस युग में वैलेंटाइन डे की शुभकामनाओं के संदेश भेजने के लिए डिजिटल तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

If you like the article, please do share
News Desk