तीसरी बार जीता भारत ने एशिया कप : हॉकी 2017

ढाका: आखिरकार कड़ी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत ने एशिया कप हासिल कर ही लिया । भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर  एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया।

सबसे पहले भारत ने 2-0  की बढ़त बना ली थी फिर मलेशिया ने आखिरी 50 मिनट में गोल कर दिया और आखरी के मिनटों में भारत को गोल होने से बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह खिताब भारत ने 10 साल बाद जीता है। तीन बार एशिया कप अपने नाम  करते हुए भारत ने पाकिस्तान के साथ संयुक्त रुप से दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। 4 बार यह खिताब जीतकर साउथ कोरिया पहले स्थान पर है।

भारत ने पहला ख़िताब 2003 में  कुआलालंपुर में  जीता था और दूसरा खिताब 2007 में चेन्नई में शानदार प्रदर्शन के साथ अपने नाम किया था।

भारत के तरफ से रमनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया उन्होंने 29 मिनट में गोल किया और मलेशिया की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करते हुए शहरील सबा ने 50 मिनट में गोल किया था।

If you like the article, please do share
News Desk