नाखून दिखेंगे स्वस्थ और खूबसूरत, जानिए कुछ आसान व घरेलू उपाए

care for nails to look beautiful

जिस तरह से हम अपने चेहरे व हाथों की सुंदरता पर ध्यान देते हैं। उसी प्रकार हमें अपने नाखूनों पर भी थोड़ा ध्यान देना (nail care) चाहिए। नाखूनों की सही देखभाल (nail care) न करने से वह फटे-फटे और पीले दिखाई पड़ते हैं। कभी-कभी तो उनमें इन्फेक्शन भी हो जाता है। अपने हाथों की सुन्दरता बनाये रखने के लिए हमे अपने नाखूनों का खास ख्याल रखना चाहिए इसलिए आइये जानते हैं कि किस प्रकार हम अपने नाखूनों को स्वस्थ रख सकते हैं।

Amazing-tips-for-nail-care

1.नाखूनों को सूखा व साफ रखना (Keep the nails clean & dry)-

नाखूनों को सूखा व साफ रखने से उनमें में बैक्टीरिया नहीं पनपते। लंबे समय तक पानी में काम करते रहने से नाख़ून कमजोर होकर टूट जाते हैं इसलिए पानी का काम समाप्त होने के बाद हमें अपने हाथों को अच्छी तरह से तौलिए से पोछ कर सुखा लेने चाहिए।आप चाहें तो हाथ सुखाने के बाद मॉस्चराइजर भी लगा सकती हैं |

2# नियमित रूप से नाखून काटना (Cut the nails regularly)-

nail_cutting

 

हमें समय-समय पर अपने नाखूनों को काटते रहना चाहिए। इससे उसमें गंदगी नहीं भरती और इन्फेक्शन भी नहीं होता। जो लोग अपने नाखूनों को बढ़ाना चाहते हैं उन्हें भी समय-समय पर अपने नाखूनों को ट्रिम करते रहना चाहिए। जिससे वह जल्दी बढ़ते हैं और स्वस्थ रहते हैं। हमे ब्लेड से कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए क्योकि ब्लेड से काटने पर नाख़ून ख़राब हो जाते है साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है| नाख़ून बढ़ाने के साथ साथ आपको उनकी साफ सफाई का भी अच्छे से ध्यान रखना चाहिए |

3# मॉस्चराइजर का इस्तेमाल (Use moisturizer)-

Nail care-tips-moisturizi

जिस प्रकार हम हाथों को रूखा होने से बचाने के लिए मॉस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं।उसी प्रकार नाखूनों के रूखेपन को दूर करने के लिए उन पर भी मॉस्चराइजर लगाना चाहिए। मॉस्चराइजर अधिक देर तक नाखूनों में बना रहे इसके लिए हमें रात को सोने से पहले अपने नाखूनों पर हल्के हाथों से इसे लगा लेना चाहिए और रात भर के लिए छोड़ देना चाहिए। मॉस्चराइजर के अलावा आप नारियल तेल का उपयोग भी कर सकती हैं |

4# दस्तानों का उपयोग (Use gloves)-

सफाई करते दौरान, कपड़े धोने में और बर्तन धोने में हमें दस्तानों का उपयोग करना चाहिए। जिससे हाथों व नाखूनों को कोई नुकसान न पहुंचे और हाथों की नमी बनी रहे।बाज़ार में कई तरह के दस्ताने मौजूद होते हैं| आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कोई भी खरीद सकती हैं|

5# नेल पॉलिश का उपयोग (Use better nail polish)-

-Use better Nail-polish

हम कहीं भी जाते हैं तो अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश जरूर लगाते हैं। नाखूनों पर नेल पॉलिश बहुत ही सुंदर लगती है पर इसे ज्यादा देर तक अपने नाखूनों पर नहीं लगा रहने देना चाहिए । इससे नाखूनों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और उनकी चमक भी चली जाती है। हमें अच्छी क्वालिटी का नेलपॉलिश यूज़ करना चाहिए। काफ़ी पुरानी और और घटिया क्वालिटी की नेल पोलिश लगाने से बचाना चाहिए |

6# नेल पॉलिश रिमूवर (Use best nail polish remover)-

नेल पॉलिश छुड़ाने के लिए हम नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला एसिटोन नाखूनों के लिए हानिकारक होता है इसलिए हमें तेलयुक्त रिमूवर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

nail-care-tips -use best remover

7# मेनीक्योर (Manicure)-

हाथों की सफाई के लिए हम हाथों पर मैनीक्योर करवाते हैं। इससे हाथों की सुंदरता बढ़ जाती है पर ध्यान रहे कि मेनीक्योर महीने में सिर्फ दो बार ही करना चाहिए। जल्दी-जल्दी मेनिक्योर करने से नाखूनों व क्यूटिकल पर बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि मैनीक्योर में कई chemicals का उपयोग किया जाता है|

Read more-

प्राकृतिक रूप से दुबले लोग कैसे बढ़ाएं वजन

ऐसे रखें अपनी त्वचा को सालों साल तक जवां

अनचाहे बालों को हटाने के कुछ आसान और घरेलू उपाय-

8# खानपान पर ध्यान (Take a good diet)-

eat healthy to keep nail beautiful

Image Courtesy- google

स्वस्थ नाखूनों (nail care) के लिए हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विटामिन ई युक्त भोजन नाखूनों की सुंदरता बढ़ाता है।इसके अतिरिक्त मछली, बींस और सूखे मेवे भी नाखूनों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।अच्‍छे नाखूनों के लिए आपकी डाइट में कैल्शियम की मात्रा अधिक होनी चाहिए क्योंंकि हमारे नाखूनों को सुन्दर बनाने में हमारे खान-पान का भी असर होता है ।

If you like the article, please do share
News Desk