तेज़ आखों की रौशनी के लिए करिये ये रामबान उपाए

ईश्वर की बनाई हुई इस खूबसूरत दुनिया में कई नजारे ऐसे होते हैं जिन्हें हम अपनी आंखों में बसा लेते हैं और अपने मन की आंखों से उन्हें बार-बार याद करके खुश हो जाते हैं। इस खुशी का आनंद हमें हमारी आंखें ही देते हैं। हमें अपनी आंखों की तरफ लापरवाह नहीं रहना चाहिए। इनकी खूबसूरती व रोशनी बनाए रखने के लिए हमें कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए क्योंकि हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग आंखें ही हैं।

1# खानपान –

fresh vegetable good eyesight

#Image Source # Freepik

विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ आंखों की रोशनी के लिए महत्वपूर्ण हैं। विटामिन ए,सी और ई आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। इसके अतिरिक्त minerals जैसे-copper व zinc और oxidants जैसे-beta carotene,Lutein, zeaxanthin  आदि आंखों के लिए बेहद जरुरी होते हैं। हमें अपने भोजन में हरी पत्ते दार सब्जियां,अंडा, कद्दू,शकरकंद व गाजर भी शामिल करना चाहिए।

100% सही – सिर्फ 1 हफ्ते में प्राक्रतिक गोरा निखर पाए

For Weight loss and good Health drink this

2# आँखों की कसरत व मालिश-

नियमित रूप से की गई कसरत व मालिश आंखों की रोशनी को बेहतर बनाते हैं।इसके लिए कोई निर्धारित समय नहीं है।सुबह सवेरे उठकर, रात को सोने से पहले या दिन में किसी भी वक्त जब हमें अपने आंखों में थकान महसूस हो तो हम यह कर सकते हैं।आंखों की मालिश करने से मांसपेशियों में रक्त संचार बढ़ जाता है और थकान से राहत मिलती है। इस बात का ध्यान रहे कि मसाज करने से पहले हमारे हाथ साफ व स्वच्छ होने चाहिए। कुछ सामान्य कसरत इस प्रकार हैं

a. अपने दोनों हाथों की गदेलियों को आपस में मिलाकर कुछ देर के लिए रगड़े जिससे हाथों में गरमाहट आती है फिर इन्ही हाथों को अपनी दोनो आंखों को बंद करके उन पर कुछ देर के लिए रखें। इससे आंखों को आराम मिलता है।

b. एक पेन या पेंसिल को अपने हाथ में पकड़कर उसको हाथ की लंबाई के अनुसार आंखों के लेवल तक पकड़े।उसके पॉइंट को देखते हुए धीरे-धीरे उसे आंखों की तरफ लेकर आए। इस प्रकार यह क्रिया 8 से 10  बार दोहराए।

c.  लगातार जल्दी-जल्दी अपनी आंखों की पलकें झपकाने से भी आंखों को आराम मिलता है। यह भी एक अच्छी कसरत है।

d. अपनी दोनों आंखें खोलकर उन्हें 10 बार clockwise और 10 बार anti clockwise घुमाइये। इससे आंखों की मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं।

3# पर्याप्त नींद-

female-sleeping-good eyes

#Image Source # Freepik

भरपूर नींद लेने से आंखों को आराम मिलता है। अपर्याप्त नींद आंखों की देखने की क्षमता को कम कर देते हैं। एक सामान्य पुरुष को आंखों की अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए।जो लोग लगातार 5 घंटे कंप्यूटर या लैपटॉप पर कार्य करते हैं उन लोगों को कार्य के दौरान प्रति  50 मिनट बाद 10 मिनट का ब्रेक अवश्य लेना चाहिए।

4# मीठे खाद्य पदार्थों व अल्कोहल का त्याग-

मीठी चीजें खाने से आंखों की रोशनी कम हो जाती है और हमें दूर की चीजें स्पष्ट दिखाई नहीं देती। शराब व सिगरेट आदि आंखों की सेहत के लिए हानिकारक हैं।

If you like the article, please do share
News Desk