धोनी और पंकज आडवाणी को मिला देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण

dhoni-advani

New Delhi; भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया। धोनी को यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के हाथों प्राप्त हुआ।

padma-award-2018

सोमवार 2 अप्रैल को संपन्न हुए इस समारोह में धोनी सैन्य वर्दी में दिखे और उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थी। गौरतलब है कि धोनी को सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद सम्मान दिया हुआ है। बात दें कि सम्मानित होने के लिए जब उनका नाम बुलाया गया तो धोनी सैन्य वर्दी में एक सेनानी की तरह चलते हुए सम्मान लेने के लिए आए।

ms-dhoni-wife-pm-modi-

धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित होने पर देश के कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां भी दी हैं। धोनी के अतिरिक्त बिलियर्ड्स के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पंकज आडवाणी अब तक 18 वर्ल्ड खिताब जीत चुके हैं। इसके पूर्व पिछले वर्ष नवंबर में उन्होंने आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप में खिताबी जीत हासिल की है।

padma award

Image Courtesy-google

2007 में धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2009 में धोनी ने पद्मश्री भी प्राप्त किया। धोनी ने 7 साल पूर्व इसी दिन 2 अप्रैल 2011 को क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए विश्व कप भारत के नाम किया था। संयोग से उन्हें पद्म भूषण का सम्मान उसी तारीख में मिला।

बता दें कि 25 जनवरी को देश की 85 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। इनमें 3 पद्म विभूषण, 9 पद्मभूषण और 73 पद्मश्री अवार्ड शामिल हैं। इससे पूर्व 20 मार्च को 41 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए थे। इनमें जाने-माने संगीतकार इलैयाराजा, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान और पी परमेश्वरन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

If you like the article, please do share
News Desk