पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान और चक दे गर्ल सागरिका बंधे विवाह बंधन में

नई दिल्ली ;भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और चक दे इंडिया की कलाकारा सागरिका घाटगे गुरुवार 23 नवंबर को मुंबई में विवाह बंधन में बंध गये। दोनों के विवाह बंधन का यह मौका उनके फैन के लिए काफी खास है। जहीर खान और सागरिका ने गुरुवार को कोर्ट मैरिज की। इन दोनों की निकाह की फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

उन्होंने इस मौके पर भारतीय परिधान को महत्व देते हुए नारंगी रंग की  साड़ी मैरून एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ पहनी। इस पारंपरिक परिधान में वे काफी खूबसूरत लग रही है। वही जहीर खान कुर्ते पजामे में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। इन दोनों के विवाह की फोटो उनके फ़्रेंड अंजना शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

सागरिका ने फिल्म चक दे इंडिया जो कि 2007 में रिलीज हुई थी से अपनी ख़ास पहचान बनाई थी और ज़हीर खान काफी समय से उन्हें डेट कर रहे थे। सागरिका ने बताया की उन दोनों ने आईपीएल 10 के दौरान ही गोवा में सगाई कर ली थी और उसके बाद उन लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को उनकी सगाई के बारे में बताया था। हाल ही में जहीर खान 2017 के IPL टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान रहे।

sagrika with zaheer

Image courtesy-https://www.google.co.in

गौरतलब है कि क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना चला आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, हरभजन सिंह और गीता सुर्खियों में हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड की ये जोडियाँ उनके फैंस के लिए काफी उत्सुकता भरी होती है। पिछले साल ज़हीर ओर सागरिका को युवराज सिंह की शादी में एक साथ देखा गया था। इन दोनों के साथ-साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी काफी चर्चा में है।

जहीर खान और सागरिका ने बताया कि उनकी शादी का रिसेप्शन 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस में होगा जिसमे उनके परिवार रिश्तेदार और दोस्तों सहित बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियां नजर आएंगी।

If you like the article, please do share
News Desk