‘निवारण’ संस्थान द्वारा राजकुमार अकादमी में लगा वस्त्र वितरण शिविर

Mahant Divyagiri distributing clothes to poor person,news123.in

लखनऊ ; निवारण सेवा संस्थान द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए आज राजधानी लखनऊ के मेहंदीगंज क्षेत्र स्थित राजकुमार अकादमी स्कूल प्रांगण में निराश्रित तथा असमर्थ लोगों के लिए वस्त्र  वितरण शिविर लगाया गया।

Clothes Distributing camp by Nivaran Seva Sansthan,news123.in

कार्यक्रम का आरम्भ-

कार्यक्रम का आरंभ सुबह 11:00 बजे से विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती मीरा बक्शी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी तिवारी तथा निवारण के सचिव वरुण देव द्वारा मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत पूज्य दिव्या गिरी महाराज की वंदना से हुआ जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रही।यहां पर महाराज श्री दिव्या गिरी जी ने करीब 150 असमर्थ लोगों जिनमें करीब 70 महिलाएं, 45 पुरुष तथा 30 से अधिक बच्चों में कपड़े बांटे।

Clothes Distribution Camp by Nivaran,news123.in

कार्यक्रम का उद्देश्य-

संस्था सचिव वरुण देव ने बताया कि बढ़ती सर्दी निराश्रित तथा दरिद्रता में जीवन व्यतीत करने वाले लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। इसी के मद्देनजर आज यह कैंप लगाया गया ताकि जन सेवा की जा सके साथ ही पूज्यनीय महंत श्री के आने से संस्था का मनोबल भी ऊंचा हुआ है। वरुण आगे बताते हैं कि कपड़ों में कंबल, दुशाला, स्वेटर, पैंट शर्ट सेट, महिलाओं के सूट, साड़ियां, बच्चों के जैकेट आदि सामान का वितरण हुआ।

Clothes distribution,news123.in

 

Mahant Shri Divyagiri

कार्यक्रम सहयोगी-

कार्यक्रम संचालक उज्जवल उर्फ अक्स लखनवी महंत श्री का स्वागत करते हुए कहते हैं कि जहां संतों का आगमन होता है वही धर्म और संस्कार स्थापित होते हैं और मनुष्य सेवा सर्वोपरि धर्म है। निवारण और राज कुमार एकेडमी परिवार एक दूसरे की सहयोगी संस्था है और जन तथा समाज कल्याण में एक दूसरे का सहयोग करती रही है।

Shri Divyagiri with School Staff,news123.in

कार्यक्रम समापन-

आयोजन के समापन में महंत श्री दिव्या गिरी महाराज ने निवारण की टीम तथा राज कुमार एकेडमी परिवार की इस पहल के लिए सराहना की तथा भविष्य में जन सेवा करते रहने के लिए आशीर्वाद दिया। निवारण की टीम से तनूजा सक्सेना, शैलेंद्र निगम, अंजलि सक्सेना, रश्मि शुक्ला, कोपल सक्सेना, डॉ कोमल भार्गव, डेज़ी खरबंदा तथा शुभम श्रीवास्तव  ने निस्वार्थ सेवा प्रदान की।

यह भी पढ़े-

निःशुल्क योग शिविर का आयोजन समाज सेवी संगठन “निवारण” के द्वारा

Raj Kumar Academy

Address; Kashmiri Bagh,Mehndiganj,Lucknow-226017

Email; rka1980@gmail.com

Phone; +91 0522-2647098/99

Contact us-
http://www.rajkumaracademy.com/contact.aspx
 
If you like the article, please do share
News Desk