कील-मुंहासो से बचने के आसान तरीके Home Remedies for Pimples

home remedies-for-Acne

किशोरावस्था के दौरान चेहरे पर निकलने वाले कील मुंहासे (Pimples or Acne) हमारी सुंदरता को कम कर देते हैं। कई लोग इस भ्रम में रहते हैं कि किशोरावस्था के पार हो जाने के बाद इन कील मुहासों और उनके दागों से छुटकारा मिल जाएगा किंतु प्रत्येक मामले में ऐसा नहीं होता। कभी-कभी ये छोटे-छोटे मुहांसे हमें कई सालों तक या फिर जीवन भर के लिए अपने निशान दे जाते हैं जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। बाजार से महंगी महंगी दवाइयों और लोशन के उपयोग के बजाय प्राकृतिक तरीके (Home Remedies for Pimples) से भी इन कील मुहांसों से छुटकारा पाया जा सकता है। यह प्राकृतिक तरीके काफी आसान और कारगर होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में।

1# एलोवेरा (Aloevera)

Aloevera

  • प्राकृतिक गुणों से भरपूर एलोवेरा कील मुंहासे जड़ से मिटा देता है।
  • यह कील मुहांसों में होने वाली जलन को शांत करके राहत दिलाता है।
  • एलोवेरा की पत्ती से एक चम्मच के द्वारा जेल निकाल लें और फिर अपने चेहरे पर लगा लें।
  • इसके अतिरिक्त आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह संक्रमण को खत्म करके मुहासों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

2# नींबू (Lemon)

-lemon-for-pimples

  • नींबू सौंदर्य गुणों से भरपूर होता है।
  • यह चेहरे की रंगत को निखारता है।
  • नींबू के रस के इस्तेमाल से मुंहासे ठीक हो जाते हैं और यह नए मुंहासे को भी निकलने से रोकता है।
  • प्रतिदिन रुई की मदद से नींबू के रस को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद  ठंडे पानी से धो लें।
  • इससे मुंहासे ठीक होते हैं।

3# अरंडी का तेल (Castor Oil)

Castor-Oil

  • यह त्वचा को साफ करके उसे धूल, गंदगी और बैक्टीरिया मुक्त बनाता है।
  • इसमें उपस्थित Ricinoleic Acid  त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • प्रभावित स्थान को साफ करके इस तेल की कुछ बूंदें लेकर मुहांसे निकलने के स्थान पर मसाज करें।
  • 2-3 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें।
  • लगभग आधे घंटे के बाद इसे साफ कर लें।

pimple-marks-

4# बेकिंग सोडा (Baking Soda)

  • बेकिंग सोडा मुहासे को सुखाकर उसे ठीक करने में मदद करता है।
  • बेकिंग सोडा में पानी की कुछ बूंदें मिलाकर इसका चिकना पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद इसे उंगली की सहायता से वहां पर लगाएं।
  • 5 मिनट के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें ।
  • ध्यान रहे कि इसे 5 मिनट से ज्यादा न लगाएं।
  • यह आपके त्वचा को रुखा बना सकता है।

Read More

आसान तरीकों से पांए रूसी से छुटकारा, Home Remedy for Dandruff

नाखून दिखेंगे स्वस्थ और खूबसूरत, जानिए कुछ आसान व घरेलू उपाए

5# नारियल तेल (Coconut Oil)

Home Remedies To remove pimples

Image Courtesy-google

  • नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें |
  •  अपनी उंगलियों के सहायता से मुंहासों पर मसाज करें और
  • कुछ घंटो तक लगा रहने दे।
  • यह उपचार आप दिन में दो बार भी कर सकते हैं।
  • इसकी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी मुंहासे को ठीक करने में मदद करती है।
If you like the article, please do share
News Desk