U P निकाय चुनाव (Civic Polls) में आम आदमी पार्टी ने भी खोला अपना खाता

aap-workers-

लखनऊ ; उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (U P Civic Polls) के संपन्न होते ही सभी की नजरें मतगणना के परिणाम पर टिकी हुई हैं। यह मतगणना शुक्रवार 1 दिसंबर  सुबह से ही शुरू हो गई। जिसके अभी तक के परिणामों के अनुसार सभी पार्टियों के नतीजे कुछ इस प्रकार हैं।

bjp-celebrating its victory

Image Courtesy- google

सबसे आगे बढ़त बनाए हुए भारतीय जनता पार्टी ने  32 नगर निगम पार्षद, 23 नगर पालिका परिषद सदस्य और 95 नगर पंचायत सदस्य के चुनाव में जीत हासिल की है। वही समाजवादी पार्टी (सपा) ने निकाय चुनाव की नगर निगम पार्षद की 18, नगर पालिका परिषद सदस्य की 12 और नगर पंचायत की 62 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (U P Civic Polls) में वापसी की है निकाय चुनाव के परिणामों में अभी तक वह कई जगह अपनी सीटें सुनिश्चित किए हुए हैं। अभी तक इन नतीजों में आम आदमी पार्टी ने नगर पंचायत की 3 सीटें और नगर पालिका परिषद सदस्य की 1 सीट पर अपनी जीत हासिल की है।

यदि बहुजन समाजवादी पार्टी की बात की जाए तो उसने नगर निगम पार्षद की 8 सीटें, नगर पालिका परिषद सदस्य की 16 और नगर पंचायत परिषद की 44 सीटों पर अपना अधिकार जमाया है। कांग्रेस ने नगर निगम पार्षद के 6 नगर पालिका परिषद सदस्य  के 3 और नगर पंचायत सदस्य की 11 सीटों पर  अपनी जीत दर्ज की है|

यह भी पढ़े-

सीएम योगी ने गोरखपुर में दिया अपना वोट; निकाय चुनाव पहला चरण

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव तीन चरणों में 22, 26 और 29 नवंबर को संपन्न हुए। जिसमें नगर निगम की 16 सीटों, नगर पालिका की 198 सीटों और नगर पंचायत के लिए 38 सीटों के लिए मतदान किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के समर्थन में काफी प्रचार किया। प्रचार के दौरान 1 महीने में मुख्यमंत्री ने 26 रैलियां संबोधित की। उन्होंने उन सभी 16 जिलों का दौरा किया जहां नगर निगम चुनाव होने वाले थे।

If you like the article, please do share
News Desk