245 लोगों ने एक साथ पुल से लगाई छलांग

brazil-bridge-jump

Hortolandia, Brazil-सोमवार को ब्राजील में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे सबकी आंखें चकाचोंध रह गई। यहां पर 245 लोगों ने जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, आपस में रस्सी से बंधकर 30 मीटर ऊंचे पुल से एक साथ छलांग लगाई। इतने लोगों की एक साथ छलांग लगाने से ऐसी लहर जैसी दिखाई पड़ी जैसे कि घड़ी का कोई पेंडुलम हिल रहा हो।

 

यह छलांग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए लगाई गई। अभी तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 149 लोगों के एक साथ रस्सी में बंधकर छलांग लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह रिकॉर्ड अप्रैल 2016 में इसी स्थान पर बनाया गया था।

रोप जंपिंग एक खतरनाक स्पोर्ट है इसमें सभी लोग एक नायलॉन की रस्सी से बंधे होते हैं और एक निश्चित ऊंचाई से छलांग लगाते हैं।

245 लोगों के इस प्रयास ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है या नहीं,यह बात अभी सामने नहीं आई है।

If you like the article, please do share
News Desk